Breaking Newsभारत

गर्मी में आफत: तारामंडल इलाके में रही बिजली गुल, जर्जर पावर ट्रांसफार्मर जलने से 10 हजार घरों में रतजगा

गर्मी में आफत: तारामंडल इलाके में रही बिजली गुल, जर्जर पावर ट्रांसफार्मर जलने से 10 हजार घरों में रतजगा

विगत तीन वर्षाें से रिपेयर किए गए पावर ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजनेस प्लान के तहत वाराणसी जोन मुख्यालय को अधिकारियों ने पत्र लिखा था। बावजूद इसके बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बदला नहीं जा सका। ट्रांसफार्मर शनिवार को खराब हो गया। अब अधिकारी इसकी जगह बाहर से नया ट्रांसफार्मर मंगवा रहे हैं। टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को रिपेयर करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसे बदलने के लिए वाराणसी से नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है।

भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। तारामंडल उपकेंद्र पर शनिवार शाम 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई।

इसे बदलने के लिए तीन साल से पत्राचार चल रहा था। बिजली गुल होने से करीब 10 हजार घरों के लोगों को रतजगा करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए।

रविवार को भी हालात सामान्य नहीं हो सका। दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। पानी की किल्लत बढ़ गई, टंकियां खाली हो गईं। पूरे इलाके में हाहाकार मचा रहा। सर्किट हाउस सब स्टेशन से जोड़कर रोटेशन पर जब कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति मिली तो लोगोंं को फौरी राहत मिली।तारमंडल, गोपलापुर, इंदिरानगर, आजाद नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में शनिवार की रात के साथ रविवार को दिन में भी परेशानी हुई। रोटेशन पर बिजली मिलने के बाद थोड़ी राहत मिली लेकिन गर्मी की दुश्वारियां बरकरार रहीं। रविवार को दिन में कई जगहों पर घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

तारामंडल में सिलाई की दुकान संचालित करने वाली ममता सिंह ने बताया कि उनका घर भी थोड़ी दूर पर है। दोपहर करीब एक बजे जब बिजली नहीं आई तो वे परेशान हो गईं। वह गर्मी से परेशान होकर दफ्ती के सहारे राहत पाने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने बताया कि पूरी रात नींद नहीं आई।बहुत ज्यादा उलझन हो रही है। गोपलापुर की उर्मिला ने बताया कि रात में कई घंटे तक बिजली नहीं थी, सुबह आई है। इसके कारण रात में भी परेशानी हुई है। अब दिन में भी बिजली कट रही है। इन्वर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहा है। इस कारण घर के बाहर बैठी हैं।

तीन वर्षों से नहीं बदला गया ट्रांसफार्मरविगत तीन वर्षाें से रिपेयर किए गए पावर ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजनेस प्लान के तहत वाराणसी जोन मुख्यालय को अधिकारियों ने पत्र लिखा था। बावजूद इसके बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बदला नहीं जा सका। ट्रांसफार्मर शनिवार को खराब हो गया। अब अधिकारी इसकी जगह बाहर से नया ट्रांसफार्मर मंगवा रहे हैं।टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को रिपेयर करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसे बदलने के लिए वाराणसी से नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है।

यह रविवार देर रात तक पहुंच जाएगा। इसके बाद सोमवार शाम तक स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि तब तक उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए उपकेंद्र के बचे 10 केवीए के पावर ट्रांसफार्मर व सर्किट हाउस से मेन लाइन को जोड़कर रोटेशन के आधार पर बिजली की आपूर्ति दी जा रही है।सिद्धार्थपुरम में एबीसी केबल जला, गर्मी में उबल गए लोगतारामंडल स्थित जीडीए कार्यालय के पीछे सिद्धार्थपुरम क्षेत्र में केबल जलने से रोटेशन व्यवस्था भी बेअसर हो गई। शनिवार देर रात एबीसी केबल जलने से सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। हालांकि दोपहर बाद केबल बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया।

स्थानीय निवासी संतोष मिश्र ने बताया कि हर साल गर्मी में ऐसी स्थिति बन जाती है लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। वहीं, तारामंडल के जेई इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि एबीसी केबल जला था। दोपहर में नया एबीसी केबल लगाकर बिजली बहाल की गई है।बिछिया में चार घंटे बिजली गुलमोहद्दीपुर उपकेंद्र के बिछिया में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चार घंटे बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि बिछिया में बर्फखाना के पास दो जगहों पर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

राप्तीनगर फेज-4 में बिजली की आंख मिचौली, उपभोक्ताओं में रोषभीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बढ़ते तापमान के बीच बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार रात से लेकर रविवार दिनभर बिजली की आवाजाही चलती रही। इसके चलते लोगों को रात में नींद नहीं आई।स्थानीय अजय, इशिका, अरुण तिवारी, हरिश्चंद्र और करन मौर्या ने बताया कि शनिवार रात में बिजली न रहने से छत पर सोना पड़ा। सुबह टंकी में पानी न होने से खाना बनाने और अन्य कार्याें के लिए परेशान होना पड़ा। ये रोज का हाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button