Breaking Newsक्राइमभारत

कासिमाबाद (गाजीपुर) : कासिमाबाद पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

कासिमाबाद पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

मुखबिर की सूचना पर सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय भेजा गया आरोपी

कासिमाबाद (गाजीपुर), 27 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 363/2025 में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक मो. अतहर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास से अभियुक्त रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजनीश कुमार (25 वर्ष) पुत्र तिलेश्वर राम, निवासी ग्राम सिधउत, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए महिला मुख्य आरक्षी सुदामा देवी के सुपुर्द किया गया।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. अतहर, कांस्टेबल आलोक वर्मा तथा महिला कांस्टेबल मृणालिनी मिश्रा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button