Breaking Newsभारत

एसएसपी ने किया गोरखपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

गोरखपुर ब्रेकिंग

एसएसपी ने किया गोरखपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

👉 जनपद गोरखपुर पुलिस प्रशासन में शुक्रवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया।

👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार चार राजपत्रित पुलिस अधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

👉 कीर्ति निधि आनन्द, जो अब तक क्षेत्राधिकारी गीडा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें क्षेत्राधिकारी कैण्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

👉 वहीं आभा सिंह, जो क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पद पर तैनात थीं, अब क्षेत्राधिकारी गीडा का कार्यभार संभालेंगी।

👉 इसी क्रम में दीपांशी राठौर, जो अब तक क्षेत्राधिकारी यातायात के रूप में कार्य कर रही थीं, उन्हें क्षेत्राधिकारी खजनी नियुक्त किया गया है।

👉 दूसरी ओर मनीष शर्मा, जो क्षेत्राधिकारी खजनी के पद पर तैनात थे, उन्हें क्षेत्राधिकारी यातायात का नया दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button