भारत

ऋण जमानुपात बढ़ाने के लिए बैंकों को ऋण प्रवाह तेज करने के निर्देश

ऋण जमानुपात बढ़ाने के लिए बैंकों को ऋण प्रवाह तेज करने के निर्देश

 

गाजीपुर। । जून 2026 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को राइफल क्लब सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जून 2026 तक जिले में बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति, ऋण जमानुपात तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, नाबार्ड डीडीएम कंचन पाल सहित सभी बैंक समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान बताया गया कि गाजीपुर का जमा-ऋण अनुपात मार्च 2026 में 41.88 प्रतिशत था, जो जून 2026 में बढ़कर 42.63 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल जमा राशि 22,827 करोड़ रुपये तथा कुल अग्रिम राशि 9,731 करोड़ रुपये रही।बैठक में एसएचजी सीसीएल लिंकेज की भी समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 5,500 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,714 एसएचजी को सीसीएल लिंकेज स्वीकृत एवं वितरित किया जा चुका है। वहीं सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1,850 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 395 आवेदनों को स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई पूरी की गई है।किसान क्रेडिट कार्ड योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के 79,958 के भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 31,231 खातों में 503.39 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया जा चुका है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिले का ऋण जमानुपात बढ़ाने के लिए बैंकों को ऋण प्रवाह में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं से संबंधित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने को कहा। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना एवं सीएम युवा उद्यमी योजना में निर्धारित वार्षिक लक्ष्य को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरा करने के निर्देश दिए।अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने बैठक में आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स आपसी समन्वय के साथ विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button