क्राइमभारत

गैर जमानती वारंट में बिरनो पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

गैर जमानती वारंट में बिरनो पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला व उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव मय हमराह ने वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।गिरफ्तार वारंटियों में हीरा राम पुत्र स्व. स्वरूप निवासी पलिया, अनिरुद्ध राम पुत्र स्व. चतुरी राम एवं अरुण कुमार पुत्र दुर्जन राम निवासीगण पिरथीपुर, तथा संदीप यादव पुत्र चन्द्रिका यादव एवं सोनू यादव पुत्र कुमार यादव निवासीगण सिहोरता कहोतरी, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।पुलिस ने सभी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव सहित थाना बिरनो के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button