भारतशिक्षा

परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया ‘मीना दिवस

बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक

परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया ‘मीना दिवस’

बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गाजीपुर।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को जनपद के समस्त विकास खंडों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ‘मीना दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।विद्यालयों में मीना मंच की कहानियों का वाचन करते हुए बाल विवाह की रोकथाम, नियमित विद्यालय उपस्थिति एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर नाटक और रोल-प्ले प्रस्तुत किए गए। छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।शिक्षिकाओं एवं सुगमकर्ताओं ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, पोषण, आत्मरक्षा तथा गुड टच-बैड टच के संबंध में जानकारी दी। वहीं, मीना मंच की नोडल शिक्षिकाओं ने बाल विवाह एवं ड्रॉपआउट की समस्या पर चर्चा करते हुए अभिभावकों एवं समुदाय से बेटियों की शिक्षा बीच में न छुड़ाने तथा उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने की अपील की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मीना केवल एक काल्पनिक चरित्र नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के अधिकारों, सकारात्मक बदलाव और आत्मविश्वास का प्रतीक है। विद्यालयों में मीना मंच के नियमित आयोजनों से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे अपनी बात खुलकर रखने में सक्षम बनती हैं।कार्यक्रम में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button