भारतराजनीति

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

एफएलसी की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का लिया जायजा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

 

एफएलसी की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का लिया जायजा

 

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया गया।आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ईवीएम की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी राजीव राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से आदित्य कुशवाहा एवं जनक लाल प्रसाद तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।निरीक्षण की कार्यवाही शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button