भारत

वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव के भाई अकलू यादव का इलाज के दौरान निधन

आजमगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार, मौत की खबर से गांव में छाया मातम

वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव के भाई अकलू यादव का इलाज के दौरान निधन

आजमगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार, मौत की खबर से गांव में छाया मातम

जखनियां। गाजीपुर। तहसील जखनियां अंतर्गत ग्राम सभा जौहरपुर के पख्नपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव के बड़े भाई अकलू यादव (50) का बुधवार की सुबह आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि विगत दिनों सड़क दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उनका आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
अकलू यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके भाइयों में सबसे बड़े चंद्रभान यादव, दूसरे नंबर पर सूर्यभान यादव तथा सबसे छोटे वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अकलू यादव के निधन की जानकारी मिलते ही जौहरपुर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।दुख की इस घड़ी में दिशानशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, अंकुर सिंह, जौहरपुर प्रधान अभय सिंह, अंकुश सिंह, समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, समाजसेवी जितेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन सिंह, हरेंद्र यादव, ललसू यादव, अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पांडेय, गोपाल पांडेय, मुलायम यादव, बहादुर यादव, सत्यम चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button