भारत

विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी, पात्र लाभार्थियों को समय से मिले योजनाओं का लाभ : डीएम

सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी, पात्र लाभार्थियों को समय से मिले योजनाओं का लाभ : डीएम

सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति बढ़ाते हुए पोर्टल पर निर्धारित समय में सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों तथा राशन कार्ड धारकों की फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।बैठक में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं एवं नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण, पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।इसके बाद जिलाधिकारी ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्यों की गति तेज करने को भी कहा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से माहवार प्रगति की जानकारी लेते हुए विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करते हुए पात्र लाभार्थियों को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button