भारतशिक्षा

एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक,हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की दी गई जानकारी

एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक,हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की दी गई जानकारी

 

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में एनसीसी कैडेट्स के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैडेट्स को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए। वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया गया।यातायात पुलिस ने कैडेट्स को यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।इस दौरान एनसीसी कैडेट्स से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस ने कहा कि सामूहिक जागरूकता और नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button