
तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,नसीरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक और उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम नसीरपुर मोड़ के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान शैलेश उर्फ झून्नू पुत्र रामजियावन, निवासी ग्राम सेमरा चकफैज, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा एवं उसी बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0715/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता एवं कोतवाली पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।



