क्राइमभारत

हाईवे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 460 वाहनों के चालान,ओवरस्पीड में 176 वाहन पकड़े गए, 7.82 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

हाईवे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 460 वाहनों के चालान,ओवरस्पीड में 176 वाहन पकड़े गए, 7.82 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

 

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने शनिवार को जिले के हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान तेज रफ्तार, प्रेशर हॉर्न और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर हाईवे पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से ओवरस्पीड और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया।पुलिस के अनुसार, ओवरस्पीड के मामले में 176 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा नॉइस पॉल्यूशन के छह वाहनों, प्रेशर हॉर्न के पांच वाहनों तथा फॉल्टी नंबर प्लेट के दो वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 460 वाहनों का चालान किया गया तथा करीब 7,82,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने तथा वाहनों के कागजात और नंबर प्लेट दुरुस्त रखने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button