Breaking Newsभारत
लखनऊ l उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन का भव्य उद्घाटन 14 अगस्त 2026 को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे

लखनऊ l उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन का भव्य उद्घाटन 14 अगस्त 2026 को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन का भव्य उद्घाटन कल यानी 14 अगस्त 2026 को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:00 बजे से होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा इस बेहद लोकप्रिय “मिनी आईपीएल” के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही यूपीसीए के पदाधिकारियों ने राज्य के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भी उद्घाटन समारोह का आमंत्रण दिया है। स्टेडियम में एक बेहद भव्य ड्रोन शो, लेजर लाइट शो और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा,7 बजे करेंगे CM उद्घाटन।

