Breaking Newsभारत

गाजीपुर : प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने निर्माणाधीन आरटीओ भवन व महिला शरणालय का किया औचक निरीक्षण, नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने निर्माणाधीन आरटीओ भवन व महिला शरणालय का किया औचक निरीक्षण, नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

गाजीपुर, 13 अगस्त। जनपद गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग ने गुरुवार को जनपद में निर्माणाधीन सहायक संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) भवन एवं महिला शरणालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दोनों निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति, कार्य की गति और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में नवंबर माह तक पूर्ण कराया जाए।मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करें और प्रगति की लगातार समीक्षा सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होने से निर्धारित समय के बाद उनका उपयोग सुचारू रूप से किया जा सकेगा तथा संबंधित विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर दोनों परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button