Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम सख्त, असंतोषजनक फीडबैक पर जताई नाराजगी

सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम सख्त, असंतोषजनक फीडबैक पर जताई नाराजगी

गाजीपुर, 13 अगस्त। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली जिलाधिकारी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर बैठकें कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित योजनाओं की प्रगति की पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके बाद आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, उस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को असंतुष्ट फीडबैक की गंभीरता से समीक्षा कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन की शिकायतों का प्रभावी समाधान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button