Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : साबिर अली आरटीआई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

साबिर अली आरटीआई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

जखनियां/गाजीपुर। साबिर अली आरटीआई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की गई। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

प्रतियोगिता में मेराज अंसारी ने प्रथम, अजय यादव ने द्वितीय, गोधन मौर्य ने तृतीय तथा हितेश गिरी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी कुमारी चौरसिया सहित अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव एवं प्रबंधक आमिर अली ने अपने कर-कमलों से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अध्यापकों एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने जिस लगन और मेहनत से उन्हें मार्गदर्शन दिया, उसी का परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।

प्रबंधक आमिर अली ने कहा कि मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत की है और बच्चों के परिणाम इस मेहनत की सफलता को प्रमाणित कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा पढ़ाई के प्रति अनुशासित रहने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से समय-समय पर कैंप लगाकर विद्यार्थियों को महिंद्रा, टाटा, मारुति सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से चयनित होकर कई बच्चे आज भी विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं, जो संस्थान के लिए गौरव की बात है।

समारोह में प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव, प्रबंधक आमिर अली, धर्मवीर भारद्वाज, अजय कुमार, राधेश्याम यादव, प्रताप यादव, गोविंद कुमार, संदीप कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button