संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला
धुरियापार-गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत समदपुर के राजस्व ग्राम जगदीशपुर में बृहस्पतिवार को धान के खेत में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरुवा थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इंस्पेक्टर उरुवा श्याम देव चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



