सीएम योगी ने लिखी ‘पाती’, कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व

सीएम योगी ने लिखी ‘पाती’, कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व
कांवड़ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र में जोड़ती है: योगी
भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति—एक है हर कांवड़िए की पहचान
पैदल चलते कदम अलग हो सकते है, लेकिन सभी का लक्ष्य सिर्फ महादेव का जलाभिषेक ही है: सीएम
कांवड़ यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण: योगी
तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता और एकता से राष्ट्र निखरता है: सीएम
दिव्यांग शिवभक्तों का समर्पण देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है: योगी
कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित
कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा, यात्रा मार्गों पर विशेष इंतजाम
शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी
कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं: सीएम योगी
कांवड़ियों से सीएम ने की अपील
पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं, प्लास्टिक मुक्त जीवन का लें संकल्प: योगी
एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता दें कांवड़िए: सीएम योगी
श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा—यही कांवड़ यात्रा की आत्मा: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा भगवान शिव के लोकमंगल के संदेश को आगे बढ़ाती है: योगी


