Breaking Newsभारत

गोरखपुर रेलवे में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

🇮🇳 गोरखपुर रेलवे में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी कर रहा है। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक रेलवे स्टेशन, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान तिरंगा कॉन्सर्ट, बाइक एवं साइकिल रैली और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशनों और प्रमुख भवनों को तिरंगा लाइटिंग व सजावट से आकर्षक रूप दिया जाएगा।
हर घर और हर हाथ में तिरंगा
अभियान का उद्देश्य गोरखपुर के अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाना और लोगों को इसे फहराने के लिए प्रेरित करना है। 15 अगस्त को घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश दिया जाएगा।
गोरखपुर में तिरंगा सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर अभियान से जुड़ सकेंगे। वेबसाइट के माध्यम से भी लोग अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलकर्मियों, यात्रियों और आम नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button