गुरुग्राम : शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी द्वारा सुशांत लोक-1, स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान 125 कॉपी, 125 किताबें, 125 नेलकटर, 125 जोमैटरी बॉक्स जिसमें पेंसिल, रबर, शार्पनर वितरित की गई।

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

आज शुक्रवार दिनांक 7-8-26 को शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी द्वारा सुशांत लोक-1, स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान 125 कॉपी, 125 किताबें, 125 नेलकटर, 125 जोमैटरी बॉक्स जिसमें पेंसिल, रबर, शार्पनर वितरित की गई। विद्यार्थियों ने भी इस पहल पर खुशी व्यक्त की।
शिक्षा की ज्योति जगाएं, साक्षरता को आगे बढ़ाएं के तहत किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन ऋषि मुनि भारद्वाज ने कहा कि क्लब समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध कराना क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। आज हम किताबै और स्टेशनरी दे रहे हैं । आप सब मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़ें, खूब मेहनत करे और अपने स्कूल व माता पिता का नाम रोशन करें ।
“दीप से दीप जलाए – देश को साक्षात्कार बनाए”
“शिक्षा है जीवन का अधिकार इसके बिना संसार बेकार”
मुख्य अतिथि सुनीता यादव ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। समाज के प्रत्येक वर्ग को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में रोटेरियन सत्यवती भारद्वाज (फर्स्ट लेडी), रोटेरीयन मुकेश शर्मा, प्रेजिडेंट रोटरी ब्लड बैंक गुडगाँव , रोटेरियन प्रवीण शर्मा, रोटरीयन राज बाला शर्मा, रोटेरियन हरीश कुमार मेहता, रोटेरियन राजेंद्र सिंह यादव एवं पूनम यादव, रोटेरियन दीन दयाल सैनी एवं कमला सैनी, प्रदीप कुमारी, कोमल यादव, सुषमा यादव, निशा एवं मनीषा विशेष रूप से उपस्थित रहे । विद्यालय की और से नीतू पुनिया (स्कूल हेड) ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है।



