Breaking Newsभारत

अखिलेश यादव ने आरक्षण का राजनीतिकरण किया, आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत है-डा .निर्मल

अखिलेश यादव ने आरक्षण का राजनीतिकरण किया, आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत है-डा .निर्मल

लखनऊ, 7 अगस्त, 2026 डा.आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के
अध्यक्ष तथा सदस्य विधान परिषद् डा.लालजी प्रसाद निर्मल ने आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि जब तक सामाजिक भेदभाव है तब तक आरक्षण को जारी रखना होगा। संघ प्रमुख के आरक्षण के राजनीतिककरण पर सदस्य विधान परिषद् डा. निर्मल का कहना है कि इसके लिए पूरी तरह समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव जिम्मेदार है। डा.निर्मल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4)ए में अनुसूचित जातियों के प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने संसद में आरक्षण का संशोधन बिल फड़वा दिया था और पूरे प्रदेश में प्रोन्नति में आरक्षण के विरोध में सभाएं/आन्दोलन करवाए थे। डा.निर्मल ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने दलितों का ठेकेदारी में आरक्षण समाप्त कर तेजी से हो रहे दलितों के आर्थिक सशक्तिकरण पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण के विरोध में माहौल बनाने और आरक्षण का राजनीतिकरण हेतु समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button