Breaking Newsभारत

गोरखपुर “हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली आस्था की कांवड़… संकल्प एक—2027 में फिर बने योगी सरकार!

गोरखपुर “हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली आस्था की कांवड़… संकल्प एक—2027 में फिर बने योगी सरकार!

गोरखपुर रेलवे स्टेशन शुक्रवार को “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। लेकिन यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था के साथ जुड़ा एक राजनीतिक संकल्प भी है। गोरखपुर से निकले कांवड़ियों का कहना है कि वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की मनोकामना के साथ करेंगे।

दुर्गेश बजाज के नेतृत्व में निकला यह कांवड़ जत्था गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पूरे उत्साह और भक्ति के माहौल में रवाना हुआ। हाथों में कांवड़, होठों पर “हर-हर महादेव” का जयघोष और दिल में एक ही संकल्प—भोले बाबा से प्रदेश की खुशहाली और योगी सरकार की वापसी की प्रार्थना।
कांवड़ियों ने बताया कि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से पैरों में चोट लग जाती थी। लेकिन अब प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते रास्तों पर सुविधाएं बढ़ी हैं और ऐसा महसूस होता है जैसे श्रद्धालुओं के लिए राहों में फूल बिछा दिए गए हों।
कांवड़ियों का कहना है कि भगवान शिव के दरबार में जल अर्पित कर वे प्रदेश में शांति, विकास और सुशासन की कामना करेंगे। साथ ही यह भी प्रार्थना करेंगे कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिले और योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।
आस्था, विश्वास और संकल्प का यह संगम गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां श्रद्धा के साथ निकला यह कांवड़ जत्था पूरे रास्ते “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बनाता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button