Breaking Newsक्राइमभारत

दिलदारनगर (गाजीपुर) : गैर जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तार, दिलदारनगर पुलिस की कार्रवाई

गैर जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तार, दिलदारनगर पुलिस की कार्रवाई

दिलदारनगर (गाजीपुर)। अपराधियों एवं गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम अरंगी निवासी आकाश यादव (38 वर्ष), पुत्र प्रताप यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध ग्रामीण न्यायालय जमानियां द्वारा फौजदारी वाद संख्या 12581/17 तथा एनसीआर संख्या 23/16 में धारा 323 एवं 504 भादवि के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनसीआर संख्या 23/16, धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता का मामला दर्ज है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल एवं थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button