Breaking Newsभारत

भुड़कुड़ा (गाजीपुर) : दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कई दिनों से फरार चल रही एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर दर्ज मु.अ.सं. 139/26 धारा 80(2), 85, 103(1) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्ता रक्षा कश्यप (34 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय जितेंद्र कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दोपहर करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता दहेज हत्या के मामले में वांछित थी और कई दिनों से फरार चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक नागेश कुमार पटेल एवं थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के कब्जे से कोई बरामदगी नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button