भुड़कुड़ा (गाजीपुर) : चोरी के मामले में एक वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के मामले में एक वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वर्ष 2025 से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर दर्ज मु.अ.सं. 172/25 धारा 3(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ पिंटू (28 वर्ष) पुत्र हृदयराम, निवासी ग्राम सहाबपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भुड़कुड़ा थाने में चोरी, मारपीट, धमकी, महिला से संबंधित अपराध तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह एवं थाना भुड़कुड़ा की पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से कोई बरामदगी नहीं हुई है।



