माधोपुर में 9 वर्षीय सरस सिंह की हत्या से बढ़ा आक्रोश,पूर्व मंत्री पप्पू भैया ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

माधोपुर में 9 वर्षीय सरस सिंह की हत्या से बढ़ा आक्रोश,पूर्व मंत्री पप्पू भैया ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
गोरखपुर।पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में 9 वर्षीय मासूम सरस सिंह की निर्मम हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ ‘पप्पू भैया’ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पूर्व मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पप्पू भैया ने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।मासूम सरस सिंह की हत्या के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और तनाव का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश कर सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।



