Breaking Newsभारत

नव प्रवेशित छात्राओं का हुआ स्वागत

नव प्रवेशित छात्राओं का हुआ स्वागत

सेंट जोसेफ़्स कॉलेज फॉर वोमेन में सत्र – 2026 में प्रवेश लेने वाली नवप्रवेशी छात्राओं का औपचारिक स्वागत और अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 फादर रोजर ऑगस्टीन ने नवागंतुक छात्राओं का स्वागत कर उन्हें प्रेरित कर देते हुए प्रत्येक माह में कम से कम अपनी पाठ्यपुस्तक के अलावा एक नई पुस्तक पढ़ने के लिए कहा, और साथ ही यह भी कहा कि यह आपके लिए एक चुनौती है। “ प्रत्येक माह एक नई पुस्तक का अध्ययन “ एक ध्येय वाक्य भी प्रस्तुत किया। साथ ही छात्राओं से यह भी कहा कि यहाँ पर पहले से ही अध्ययनरत सभी छात्राएँ, अध्यापक और सभी कर्मचारी आप सभी नई छात्राओं के हर समस्या के समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में बेहतर मानव बनने की प्रेरणा और आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपने महाविद्यालय परिवार में सम्मिलित होने पर शुभकामनाएँ भी दी। अभिविन्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय के “ विज़न और मिशन “ पर भी विस्तार से प्रकाश डाला, और बताया की पूर्वांचल की लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से मूल्यों से युक्त सशक्त महिला का निर्माण ही महाविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया और उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर होकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, ग़ैर शिक्षण-कर्मी और छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका दिशा पांडेय ने कार्यक्रम संचालन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button