Breaking Newsभारत

गाजीपुर : प्रथम सोमवार पर डीएम-एसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण, कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

प्रथम सोमवार पर डीएम-एसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण, कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

ददरी घाट, चितनाथ घाट सहित प्रमुख स्थलों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गाजीपुर, 03 अगस्त। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ददरी घाट, चितनाथ घाट सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर में भ्रमणशील रहकर विभिन्न डायवर्जन प्वाइंट, बैरियर एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, घाटों की सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान सभी घाटों एवं कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निरंतर निगरानी तथा समन्वय बनाए रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस बल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे श्रावण मास के धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button