Breaking Newsभारत

गाजीपुर : वामा वेलनेस कैंप में पुलिसकर्मियों व परिजनों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

वामा वेलनेस कैंप में पुलिसकर्मियों व परिजनों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

होम्योपैथी एवं एलोपैथिक चिकित्सा परामर्श के साथ दवाइयों का किया गया निःशुल्क वितरण

गाजीपुर, 03 अगस्त। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ के तत्वावधान में पुलिस लाइन गाजीपुर में ‘वामा वेलनेस कैंप’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था की गई।यह स्वास्थ्य शिविर वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती कल्याणी वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन तथा प्रतिसार निरीक्षक की उपस्थिति में पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आयोजित किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होम्योपैथी एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया। उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने शिविर का लाभ उठाते हुए इस पहल की सराहना की।वामा सारथी की इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button