Breaking Newsभारत

गाजीपुर : श्रावण मास पर डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम में किया दर्शन-पूजन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रावण मास पर डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ. ईरज राजा ने महाहर धाम में किया दर्शन-पूजन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर से महाहर धाम जाने वाले मार्ग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, श्रद्धालुओं से शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

गाजीपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने प्रसिद्ध महाहर धाम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया तथा जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।दर्शन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गाजीपुर से महाहर धाम जाने वाले प्रमुख मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावण मास में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जनपदवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए सभी से पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button