सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु गोरक्षनाथ सनातन संघ ने सीओ कैंट को सौंपा ज्ञापन

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु गोरक्षनाथ सनातन संघ ने सीओ कैंट को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। पूर्णिया (बिहार) के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा हाल ही में संसद परिसर में साधु-संतों का वेश धारण कर किए गए विरोध प्रदर्शन और राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष कथित तौर पर भगवान श्री राम, अयोध्या राम मंदिर एवं सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों को लेकर विरोध तेज हो गया है।
गोरक्षनाथ सनातन संघ (GSS) के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ कैंट) एवं थाना प्रभारी कैंट, गोरखपुर को एक औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा है।
मुख्य बातें:
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप: प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सांसद पप्पू यादव के इस आचरण से देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुँचा है।
गंभीर धाराओं में FIR की मांग: संघ ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299, 196, 352 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत सांसद के विरुद्ध तत्काल प्राथमिक दर्ज (FIR) करने की मांग की है।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित करने का अनुरोध: संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने मुख्यधारा की मीडिया रिपोर्ट्स, वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया साक्ष्यों को जांच में शामिल करने तथा क्षेत्र एवं देश में शांति-सौहार्द बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने की अपील की है।
मौके पर मौजूद थाना कैंट जन-सुनवाई कार्यालय द्वारा प्रार्थना पत्र की रसीद (क्रम संख्या 1063) जारी कर मामले की जांच निरीक्षक (इंस्पेक्टर) विमलेश कुमार सिंह जी को सौंपी गई है। जबकी इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) आलोक रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह,जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा एवं विकाश सिंह और विशाल पांडेय और व्यापार प्रकोष्ठ के मनमोहन जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जारीकर्ता: विनोद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष,
गोरक्षनाथ सनातन संघ
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
संपर्क: 9311937414
ईमेल/वेबसाइट: www.gssbharat.org



