Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की ली विस्तृत ब्रीफिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की ली विस्तृत ब्रीफिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गाजीपुर में संभावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं वीवीआईपी रूट पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि पूरे कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर हर पल नजर रखी जा सके।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का संवेदनशीलता और दक्षता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button