लखनऊ में जुटे सैकड़ों कोटेदार, मांगें पूरी न होने पर अगस्त में राशन वितरण ठप करने की दी चेतावनी

लखनऊ में जुटे सैकड़ों कोटेदार, मांगें पूरी न होने पर अगस्त में राशन वितरण ठप करने की दी चेतावनी

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सैकड़ों राशन कोटेदारों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ‘ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन’ के बैनर तले एकजुट हुए कोटेदारों ने विधानसभा घेराव और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस बल ने उन्हें Charbagh पर ही रोक लिया और बाद में बसों में बिठाकर इको गार्डन भेज दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि शासन और संबंधित विभाग ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो अगस्त महीने में प्रदेश भर में राशन वितरण पूरी तरह बंद रहेगा।
कोटेदारों की प्रमुख मांगें
कमीशन में बढ़ोतरी: उत्तर
प्रदेश में वर्तमान में कोटेदारों को मात्र ₹90 प्रति क्विंटल का लाभांश मिलता है। कोटेदारों ने इसे बढ़ाकर ₹200 प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
नियमित मानदेय लागू हो:
गुजरात, तमिलनाडु और केरल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को भी बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए निश्चित मानदेय (Honorarium) दिया जाए।
बकाया राशि का भुगतान:
नवंबर 2021 (कोरोना काल) के मुफ्त राशन वितरण का बकाया भुगतान।
बाजार मूल्य पर वितरित खाद्यान्न की लंबित फंडिंग।
गेहूं खरीद के दौरान जमा कराई गई खाली बोरियों का बकाया भुगतान।



