Breaking Newsभारत

राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शोध प्रविधि विषय पर आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान

राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शोध प्रविधि विषय पर आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान

गोरखपुर ।आज चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शोध प्रविधि विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की पुरातन छात्रा कुमारी श्वेता रहीं। उन्होंने शोध प्रविधि के विभिन्न आयामों, अनुसंधान की प्रक्रिया, शोध की गुणवत्ता तथा शोध लेखन की आवश्यक बारीकियों पर विस्तारपूर्वक एवं सरल भाषा में व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ0 स्वप्निल पाण्डेय द्वारा भी शोध प्रविधि के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने शोध कार्य में अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर विशेष प्रकाश डाला। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर अत्यंत स्पष्ट एवं संतोषजनक ढंग से देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजय लक्ष्मी मिश्रा ने की तथा उन्होंने शोध एवं नवाचार के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं शोध कौशल के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन विभागी प्रवक्ता इति पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्रवक्तागण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button