नोनहरा (गाजीपुर) : नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर थी तलाश, न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू
नोनहरा (गाजीपुर), 27 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं अपहरण से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।पुलिस के अनुसार, थाना नोनहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 355/2025 में धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस तथा 5जे(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार को निरीक्षक अटल बिहारी मिश्र अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त मुर्शिद शाह को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुर्शिद शाह (20 वर्ष) पुत्र जैनुद्दीन शाह, निवासी ग्राम साईं का बैर, उत्तर टोला, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।इस गिरफ्तारी में निरीक्षक अटल बिहारी मिश्र के नेतृत्व में थाना नोनहरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



