Breaking Newsक्राइमभारत

भुड़कुड़ा (गाजीपुर) : भुड़कुड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

भुड़कुड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली सफलता, न्यायालय भेजे गए आरोपी

भुड़कुड़ा (गाजीपुर), 27 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 174/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1) एवं 117(2) के तहत दर्ज मुकदमे में तीन अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे नकटा अंबेडकर प्रतिमा के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में विपुल, रोशन तथा कफीकन (सभी निवासी ग्राम रायपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है।इस गिरफ्तारी में थाना कोतवाली भुड़कुड़ा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल आशुतोष कुमार, अनुज शुक्ला, अंकित सिंह एवं आशुतोष वर्मा शामिल रहे।भुड़कुड़ा पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button