भारती विद्या भवन में ‘सर्विकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित, 200 विद्यार्थियों ने लिए महत्वपूर्ण टिप्स

भारती विद्या भवन में ‘सर्विकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित, 200 विद्यार्थियों ने लिए महत्वपूर्ण टिप्स
लखनऊ: युवाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सतर्क करने के उद्देश्य से एक विशेष सर्विकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को विनीत खंड स्थित भारती विद्या भवन स्कूल में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा सिंह (MBBS, DGO, PGDHA — आईएमए, इंडिया मेनोपॉज सोसाइटी, लखनऊ ओब्स एंड गायनी सोसाइटी तथा FOGSI की सदस्य) उपस्थित रहीं। डॉ. नीरजा सिंह ने छात्रों को सर्विकल कैंसर के लक्षण, इसके शुरुआती बचाव, सही खान-पान और टीकाकरण (HPV Vaccine) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस जागरूकता सत्र में विद्यालय की कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर जाने।
कार्यक्रम का सफल आयोजन महिला सहभागिता की गतिविधि संयोजक मंजू मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समय रहते जागरूक करना है ताकि वे स्वयं भी सतर्क रहें और समाज को भी प्रेरित कर सकें।



