अब कचहरी से बाहर बनेगा नया रजिस्ट्री कार्यालय, पार्क रोड पर होगा निर्माण

गोरखपुर: गोरखपुर में बनेगा नया भव्य रजिस्ट्री
अब कचहरी से बाहर बनेगा नया रजिस्ट्री कार्यालय, पार्क रोड पर होगा निर्माण
गोरखपुर में कलेक्ट्रेट कचहरी को दो हिस्सों में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। रजिस्ट्री विभाग के लिए पार्क रोड स्थित बिस्मिल पार्क के पास नई इमारत बनाई जाएगी। इसके लिए करीब ₹8 करोड़ का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है।
बिस्मिल पार्क के पास नगर निगम की नजूल भूमि को रजिस्ट्री विभाग के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, भूमि उपलब्ध होते ही भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वर्तमान में सदर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जगह की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खरीदार, विक्रेता और गवाहों को सीढ़ियों व बाहर इंतजार करना पड़ता है। दूसरे तल पर कार्यालय होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमारों और गर्भवती महिलाओं को भी कठिनाई होती है।
नए भवन के निर्माण से रजिस्ट्री कार्य अधिक व्यवस्थित होगा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।



