Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मूसलाधार बारिश के बीच यातायात पुलिस ने संभाली कमान, घंटों की मशक्कत से शहर को जाम से दिलाई राहत

मूसलाधार बारिश के बीच यातायात पुलिस ने संभाली कमान, घंटों की मशक्कत से शहर को जाम से दिलाई राहत

गाजीपुर। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गाजीपुर यातायात पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। यातायात पुलिसकर्मियों ने बारिश के बीच खुद भीगते हुए विभिन्न चौराहों और जाम प्रभावित मार्गों पर मोर्चा संभाला तथा वाहनों का सुचारू संचालन कर यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने का प्रयास किया।यातायात पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों से शहर में लगे जाम को काफी हद तक नियंत्रित किया गया, जिससे आमजन और राहगीरों को राहत मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button