Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : सैदपुर पुलिस ने चार वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के वारंट पर हुई कार्रवाई

सैदपुर पुलिस ने चार वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के वारंट पर हुई कार्रवाई

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दूबे ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में वार्ड नंबर-8 कस्बा सैदपुर निवासी राजकुमार (57 वर्ष), ककरही निवासी धनंजय यादव (36 वर्ष), कस्बा सैदपुर निवासी अशोक चौरसिया (62 वर्ष) तथा मुतुर्जीपुर निवासी शिवसहाय (55 वर्ष) शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, इन सभी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, धोखाधड़ी, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दूबे एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button