गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण

गोरखपुर: पूर्वी उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, 26 जून को एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य लोकार्पण होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3:00 बजे इस अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल गोरखपुर के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल, बिहार और नेपाल सीमा क्षेत्र के मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अस्पताल
सीपी चंद ने बताया कि 125 बेड वाले इस अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों और उन्नत उपकरणों से लैस किया गया है। यहाँ मरीजों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी:24 घंटे इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर
अत्याधुनिक आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU) एवं पीआईसीयू (PICU) कार्डियक केयर एवं कैथ लैब, डायलिसिस यूनिट
मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, उन्नत रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं
सुपर स्पेशिलिटी ओपीडी, आधुनिक लैबोरेटरी, फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवाएं
दिल्ली और लखनऊ जैसी सुविधाएं अब गोरखपुर में
अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, क्रिटिकल केयर, एंडोक्राइनोलॉजी, और ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी सुपर स्पेशिलिटी सेवाएं मिलेंगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली, लखनऊ या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल ने फोर्टिस गुरुग्राम के वरिष्ठ क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों के साथ सहयोग किया है, जिसके माध्यम से ई-आईसीयू और विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता का लाभ मिल सकेगा।
अस्पताल के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अरुण चंद ने कहा कि एस्ट्रोमेडिक्स केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का संकल्प है। उनका उद्देश्य पूर्वांचल के लोगों को विश्वस्तरीय, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं देना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही, यह संस्थान स्वास्थ्य जागरूकता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से समाज के समग्र स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।



