Breaking Newsभारत

गोरखपुर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर ने दिया भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर ने दिया भावभीनी श्रद्धांजलि

गोरखपुर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए कोचिंग अग्निकांड में दिवंगत बच्चों के आत्मा के शांति के लिए दो भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं 2 मिनट का मौन रख करके पुण्य आत्माओं के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि बच्चों का असमय जाना बहुत ही कष्टकारी एवं दुःखद रहा हम सरकार से मांग करते हैं की कोचिंग संस्थानों में या विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था रहे कि अगर गेट की तरफ आग लग जाती है तो पीछे से बच्चे या स्टाफ निकल सके। इस श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से राजेश श्रीवास्तव,अजय कुमार, अमित कुमार भारती,आदर्श श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मिनहाज अली सिद्दीकी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, परशुराम विश्वकर्मा,अजीत कुमार,निहाल सिंह, सुनील पाण्डेय, अजय गुप्ता, दीपिका दुबे सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button