गाजीपुर : बहरियाबाद पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

बहरियाबाद पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
हाजीपुर पुलिया के पास से बांस का डंडा और लोहे की पाइप बरामद, अग्रिम कार्रवाई जारी

गाजीपुर, 22 जून। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना बहरियाबाद पुलिस टीम ने चोरी की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार को उप निरीक्षक उमेश चन्द्र यादव मय हमराह क्षेत्र में अपराधियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में वांछित दो आरोपी हाजीपुर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलशुन कुमार उर्फ बुलबुल (24 वर्ष), पुत्र कमलेश भारती, निवासी रायपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर तथा प्रेमचन्द्र उर्फ छोटू (29 वर्ष), पुत्र नन्दलाल राम, निवासी रायपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद बांस का डंडा एवं एक अदद लोहे की पाइप बरामद की है, जिनका प्रयोग चोरी की घटना में किया गया था।पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-89/2026, धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत थाना बहरियाबाद में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश चन्द्र यादव एवं थाना बहरियाबाद की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है।



