Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस शिक्षा निधि से मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति, एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया सम्मानित

पुलिस शिक्षा निधि से मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति, एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया सम्मानित

गाजीपुर, 18 जून, 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बुधवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में एक सराहनीय पहल की गई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा ने पुलिस शिक्षा निधि (यूपी पुलिस शिक्षा निधि) के तहत जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और प्रोत्साहन समाज एवं विभाग दोनों के लिए गर्व की बात है।छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मेधावी बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button