Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : ग्राम पंचायत सरना में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी ग्रामीणों ने उठाए प्रश्न

ग्राम पंचायत सरना में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी ग्रामीणों ने उठाए प्रश्न

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर–रामानुजगंज

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्राफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरना में 15वें वित्त आयोग मद से कराए गए मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पांडो पारा से एरिकेशन बांध की ओर निर्मित सड़क कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताएं दिखाई दे रही हैं और स्वीकृत राशि के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है।

कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी या संबंधित विभाग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों की मांग है कि जिला स्तर पर जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button