Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : गहमर पुलिस ने एक करोड़ 65 लाख रुपये की हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

गहमर पुलिस ने एक करोड़ 65 लाख रुपये की हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

240 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद, बिहार निवासी तस्कर को सायर नहर पुलिया के पास से दबोचा

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 240 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16 जून 2026 को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराहियान को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गहमर सायर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित हेरोइन तस्कर उपेन्द्र राय पुत्र शिवजी राय निवासी ग्राम बोहरमपुर, थाना शाहपुर, जनपद भोजपुर (आरा), बिहार, उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 240 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 104/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button