दुल्लहपुर गाजीपुर : दुल्लहपुर पुलिस को सफलता: चोरी के तीन मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुल्लहपुर पुलिस को सफलता: चोरी के तीन मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
देवा हाईवे पुलिया के पास दबोचा गया अभियुक्त, चोरी का सामान और 4,900 रुपये नगद बरामद
दुल्लहपुर गाजीपुर, 16 जून 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान तथा उसकी बिक्री से प्राप्त नकदी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को उपनिरीक्षक मो. इस्लाम मय हमराह क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-72/2026, मु0अ0सं0-105/2026 एवं मु0अ0सं0-157/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप गोड़ को देवा हाईवे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप गोड़ (23 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नगीना गोड़, निवासी ग्राम मंझनपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोनो ब्लॉक, एक पीतल का घंटा तथा बैटरी चोरी कर बेचने से प्राप्त 4,900 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध चोरी के कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को वांछित था।आपराधिक- इतिहास,मु0अ0सं0-72/2026 धारा 305(डी), 317(2) बीएनएस, थानादुल्लहपुर,मु0अ0सं0-105/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना दुल्लहपुर,मु0अ0सं0-157/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना दुल्लहपुर,पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मो. इस्लाम एवं थाना दुल्लहपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



