कर्बला के शहीदों की याद में 72 पौधे लगेंगे पहला पौधा सैयद अयान शाह के हाथो इमामबाड़ा स्टेट में लगाया गया।

कर्बला के शहीदों की याद में 72 पौधे लगेंगे पहला पौधा सैयद अयान शाह के हाथो इमामबाड़ा स्टेट में लगाया गया।

हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियो ने जो कर्बला के मैदान में कुर्बानी देकर इस्लाम का परचम बुलन्द किया इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने हर साल की तरह इस साल भी 72 पौधा लगाकर ख़ेराज़े अक़ीदत पेश कर रही है पौधा रोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत पहला पौधा आज मंगलवार को इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फ़र्रुख़ शाह मियाँ साहब के साहबजादे सैयद अयान शाह के हाथों से किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने किया ।
उक्त अवसर सैय्यद अयान शाह ने कहा मोहर्रम के मौके पर कमेटी के लोग रचनात्मक कार्य विगत कई वर्षो से कर रहे है आप दोगुने उत्साह के साथ यह पौधा रोपड़ कार्यक्रम चलाये हम आपके व कमेटी के साथ हर जगह खड़े मिलेंगे
कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कमेटी की ओर से इस वर्ष का पहला पौधा रोपड़ कार्यक्रम सैय्यद अयान शाह के हाथो हो रहा है हम उनका शुक्रिया अदा करते है पहला पौधा इमामबाड़ा स्टेट में लगाकर पौधा रोपड़ कार्यक्रम की शुरुवात हो गई है अब यह कार्यक्रम महानगर के विभिन स्थानों दरगाहों कब्रिस्तानों गुरूद्वारों मन्दिरों कर्बला मदरसों व स्कूलों में 72 पौधा लगाने का लक्ष्य है।
महासचिव हाजी सोहराब ख़ान ने कहा 72 पौधा लगाने के साथ साथ कमेटी 72 राशन किट को भी मोहर्रम के विभिन तारिखो में हर साल की तरह इस साल भी बांटे जायेगा व विभिन कार्यक्रम आयोजित करके खेराजे अक़ीदत पेश किया जायेगा।
इस अवसर पर ख्वाजा शमसुद्दीन अशफाक मेकरानी शकील शाही कबीर अली जमील अहमद अंसारी फ़ज़ल ख़ान महमूद अहमद अंसारी आकिब अंसारी अबूनसर सिद्दीकी तमाम लोग उपस्थित थे ।



