Breaking Newsभारत

जखनियां : हाई कोर्ट के आदेश पर 20 वर्ष पुरानी पिच रोड हुई स्थानांतरित गांव में तनाव, गलत जगह सड़क बनाने पर लगी लागत की किस से होगी रिकवरी

हाई कोर्ट के आदेश पर 20 वर्ष पुरानी पिच रोड हुई स्थानांतरित गांव में तनाव, गलत जगह सड़क बनाने पर लगी लागत की किस से होगी रिकवरी

जखनियां

स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत कृत सिंहपुर गांव में 20 वर्ष पुरानी बनी पीच रोड को आज हाई कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा दो जेसीबी लगाकर स्थानांतरित किया गया जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई l

कृतसिंहपुर गांव में चकमार्ग संख्या 53 जिसकी लंबाई करीब 600 मीटर है जो 50 वर्ष पुरानी कच्ची सड़क थी जिस पर 20 वर्ष पूर्व पीच रोड का कार्य करा दिया गया जिसके बाद अगल-बगल के लोग अपना मकान बना लिए लेकिन आज हाईकोर्ट के आदेश पर सड़क अपने मूल स्थान से 10 फीट दूसरी तरफ चली गई जिससे कई लोगों के आवासीय मकान भी उसकी जद में आ गए अब सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी पुरानी सड़क पर कई ग्राम प्रधानों ने मिट्टी का कार्य व पीच रोड का कार्य कराया गया जिसमें सरकार का पैसा लगा है अगर सड़क अपनी जगह पर नहीं थी तो वह सब कार्य कैसे कराए गए उस पर हुए खर्च की भरपाई कौन करेगा यह प्रश्न बना हुआ है लेकिन सड़क के बगल में राम नगीना यादव का करीब 40 वर्ष पुराना ट्यूबवेल है जो टूट रहा है उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि सड़क स्थानांतरित होने की न किसी को नोटिस दी गई न हीं बताया गया जिससे हम लोगों का काफी नुकसान हो रहा है स्थानीय प्रशासन किसी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है इस बारे में एसडीएम जखनिया अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित एडीएम गाज़ीपुर व जिलाधिकारी गाजीपुर के सीयूजी नंबर पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button