गोरखपुर को ₹900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ,

गोरखपुर को ₹900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ,
सांसद रवि किशन बोले– “गोरखपुर को स्पेन बना रहे हैं महाराज जी”

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर को करोड़ों रुपये की सौगात दी। सीएम ने यहाँ ₹136.64 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹799.44 करोड़ की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब सीएम योगी खुद मैदान में हॉकी स्टिक थामकर उतरे और लगातार 2 बार शानदार गोल दागे, जबकि स्थानीय सांसद रवि किशन गेंद लेने के लिए दौड़ते नजर आए।
सीएम योगी के भाषण की 5 बड़ी बातें
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पिछले कुछ वर्षों में गोरखपुर और देश में आए बदलावों को रेखांकित किया:
9 साल पहले का बदहाल गोरखपुर: सीएम ने याद दिलाया कि पहले गोरखपुर बिजली की कमी (सिर्फ 5-6 घंटे आपूर्ति), जर्जर सड़कों,
जलजराव, गंदगी और मच्छरों के लिए जाना जाता था। युवाओं के लिए रोजगार और व्यापारियों के लिए सुरक्षा का माहौल नहीं था।
दहशत और बीमारियों से मुक्ति: साल 2017 से पहले इंसेफलाइटिस (दिमागी बुखार) से हर साल सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी। बीआरडी
मेडिकल कॉलेज खुद ‘बीमार’ था और शाम के बाद बेटियां घर से निकलने में डरती थीं। आज इंसेफलाइटिस का पूरी तरह खात्मा हो चुका है।
चमक उठीं सड़कें और
कनेक्टिविटी: आज गोरखपुर की सड़कें चौड़ी हो चुकी हैं, जलजमाव की समस्या खत्म हो गई है। यहाँ से लखनऊ की दूरी अब मात्र 3.30 घंटे और वाराणसी की दूरी ढाई घंटे में पूरी की जा सकती है। चारों तरफ फोरलेन कनेक्टिविटी है।
पर्यटन के रूप में विकास: रामगढ़ताल के बाद अब चिलुआताल को भी एक बेहतरीन पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बंद पड़े फर्टिलाइजर कारखाने और चीनी मिलें फिर से चालू हो चुकी हैं।
पीएम मोदी ने बदली देश की पहचान: सीएम ने कहा कि जो देश कभी भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कलंक से जूझ रहा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के नेतृत्व ने विश्व का नेतृत्व करने की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।
“गोरखपुर बनेगा स्पेन, मैदान पर बिछा 7 करोड़ का रबर मैट” — रवि किशन
सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि महाराज जी ने गोरखपुर को ऐसी सौगातें दी हैं जो कभी सोची भी नहीं गई थीं। उन्होंने बताया:
इस स्पोर्ट्स पवेलियन में जल्द ही फ्रांस की टीम आने वाली है और यहाँ इंटरनेशनल मैच होंगे। मैदान पर जो रबर का मैट बिछाया गया है, उसकी कीमत ही ₹7 करोड़ है। महाराज जी के पास अद्भुत जिगरा है, वे हर 15 दिन में गोरखपुर को स्पेन बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।”
अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामला: सीएम का कड़ा रुख
भाषण के दौरान सीएम योगी के कड़े प्रशासनिक रुख की भी चर्चा हुई। रवि किशन ने बताया कि कल के भाषण में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यूपी की राजनीति बदल चुकी है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब
समाजवादी पार्टी के कुछ लोगों द्वारा अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी की गई, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने साफ किया कि जो भी दुराचारी या अत्याचारी बनकर बेटियों को डराएगा, उसे मुख्यमंत्री का रौद्र रूप देखना पड़ेगा।
सोमावती अमावस्या की बधाई देते हुए सीएम योगी ने जनता से अपील की कि नदियों में स्नान के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, बैरिकेडिंग के अंदर ही रहें और बच्चों को दुर्घटनाओं से बचाएं।



